Home rajasthan नंदीश्वर मति माताजी ससंघ नांवा में करेंगी चातुर्मास , पुष्प वर्षा से...

नंदीश्वर मति माताजी ससंघ नांवा में करेंगी चातुर्मास , पुष्प वर्षा से हुआ मंगल प्रवेश

0

श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया जगह जगह पाद पक्षाल

डीडवाना। नया मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर जिले के नावां शहर में आज दिगम्बर जैन समाज की वात्सल्य चंद्रिका आर्यिका रत्न 105 नंदीश्वर मति माताजी ससंघ का भव्य चार्तुमास हेतु भव्य मंगल प्रवेश पीपली बाजार स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के प्रांगण में हुआ।

मंदिर अध्यक्ष नवीन गोधा ने बताया कि कुचामन रोड स्थित ललित पैलेस से पूज्या माताजी संघ का मंगल प्रवेश भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में सकल दिगम्बर जैन समाज, युवा मंच, महिला मंडल, नेमिनाथ जैन सांयकालीन पाठशाला, व सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। शोभायात्रा में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गये व सभी घरो के बाहर रंगोली सजाई गयी व शोभायात्रा में ऊट,घोड़े व जैन ध्वज पताका लिए हुए नन्हे बालको ने अगुवानी की ।

मार्ग में जगह – जगह पाद प्रक्षालन किया गया और गुरुमाँ की चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भव्य शोभायात्रा में दिव्य घोष बैंड, व पंजाब बेंड द्वारा सुर लहरियां बिखेरते हुए बेंड वादन के करतब दिखाए गए। महिला पृरुषो ने माताजी के जयकारे लगाते हुए जमकर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा कुचामन रोड ललित पैलेस से प्रारम्भ होकर बस स्टेण्ड मुख्य चौराहा, हॉस्पिटल रोड, मुख्य बाजार,झंडा चौक होते हुए जैन मंदिर पहुंची। वहा सर्व प्रथम आर्यिका माताजी ने श्री जी के दर्शन किये। बाद में प्रवचन सभा का आयोजन किया गया, जिसमे माताजी ने कहा की चरित्र,तप,मैत्री और समता को जागृत करने का समय है चार्तुमास, एवं जिनके पुण्य उदय होते है वह चार्तुमास से जुड पाते है। उन्होने कहा कि यह चातुर्मास अभूतपूर्व,आध्यात्मिक व एतिहासिक होगा। धर्मसभा में मुख्य पाद प्रच्छालन का सौभाग्य राजेश कुमार, सुनील कुमार दौलत कुमार झांझरी परिवार को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य विमल कुमार विकास कुमार विनायक्या परिवार रेनवाल वालों को मिला। तत्पश्चात आर्यिका माताजी की आहारचर्या सम्पन्न हुई। रात्रि में श्रीजी एवं आर्यिका माताजी की मंगल आरती व गुरु भक्ति की गयी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version