Home rajasthan धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए 10.80 करोड़ की मंजूरी

धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए 10.80 करोड़ की मंजूरी

0

जयपुर। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने धार्मिक स्थलों के सुधार के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्दार और रख- रखाव के लिए 10.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है।

अशोक गहलोत ने पर्यटन विकास कोष से 10.80 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य करवाये जाने की मंजूरी दी है।
इसमें कोटा चम्बल के ठाकुर जी मंदिर ढ़ीपरी में 3.83 करोड़ रुपए, पीपलदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 2.48 करोड़ रुपए, राजसमंद के सिंहाड़ के प्राचीन चारभुजा मंदिर में 1.45 करोड़ एवं बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित बिग्गाजी धाम में 3.03 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाये जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version