बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की हुंकार भरी
उपचुनाव की चुनाव आयोग ने घोषणा नहीं की है लेकिन बीजेपी अभी से पसीना बहाना शुरू कर दिया है….
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
टोंक। ( कजोड़ गुर्जर )टोंक पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल प्रदेश प्रभारी विजय राहताकर भव्य स्वागत किया गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा चुनाव को चुनाव के तरीके से लड़ना है एकजुट होकर इस बार जीत हासिल करनी है अंतर विरोध को लेकर कहा कि टिकट एक को मिलता है सभी मिलकर उसकी मदद करें यही संदेश लेकर आये है यही संदेश हमने आज हमारे कार्यकर्ताओं को दिया है
सभी 6 सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने जो भ्रामक प्रचार किया था वह लम्हा उतर चुका है जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है जनता समझ चुकी है कि उन्होंने जनता को धोखा दिया।
किसानों का कर्ज माफी की बात कांग्रेस ने की लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ हमने किसानों को सम्मान निधि से सम्मान दिया है। हमने जो काम किया वह जनता के सामने है कांग्रेस धोखा दे रही है और हम जनता की सेवा कर रहे हैं।
वरिष्टों के अनुभव के आधार पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे राजेंद्र राठौड़ को लेकर कहा कि वह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित कार्यकर्ता है हम सब उनसे सीखने हैं वह हमारे प्रेरणा स्रोत है और वह मेरे बड़े भाई है, हम कभी भी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं उनका कभी कोई अपमान करें ,हम सब उनका सम्मान करते हैं ,वह हमारे सम्माननीय नेता है एक मुखी रहकर पार्टी को मजबूत करें।
आतंकवादी मॉडल से जुड़े हुए पकड़े गए आतंकवादियों को लेकर कहा यह बड़ी चिंता की बात है ।बाहर के लोग व्यक्ति किराए के मकान में रहकर अवैध गतिविधियों में पकड़े गए हैं। इसका पूरा गैंग पकड़ा जाएगा किसी को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर कहा यह घटना चिंताजनक है इसको रोकना जरूरी है इसके लिए समाज को तोड़ने वाले लोगों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।
गोविंद डोटासरा के बयानपर वसुंधरा राजे को लेकर कहा वसुंधरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रही है। वह हमारे साथ है हम सब एक हैं कोई भ्रम पैदा करें ऐसा होगा नहीं।
कांग्रेस द्वारा करोड़ी लाल मीणा पर दिए गए बयान को लेकर कहा किरोड़ी लाल मीणा कम कर रहे हैं हमारे वरिष्ठ नेता है अच्छा कार्य करता है हमारे साथ है मंत्री है काम कर रहे हैं।
सचिन पायलट के गढ़ को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहां पायलट का गढ़ है। यह हमारी जनता का गढ़ है पायलट का गढ़ कुछ नहीं है राजनीति में जीत हार होती रहती है हम जनमत का सम्मान करते हैं हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं उनको अवसर दिया हमको कहां दिक्कत है ।सरकार की योजना जनता तक लेकर कहां दिक्कत है लोकतंत्र में विपक्ष भी चाहिए।
आरक्षण को लेकर कहा हम आरक्षण की कोई छेड़खानी नहीं कर रहे हैं हमने पहले ही घोषणा कर दी।
बांग्लादेश को लेकर कहा बांग्लादेश की चिंता है ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए केंद्र की सरकारं कूटनीतिक तरीके से वहां पर भी व्यवस्थाएं ठीक करने में काम कर रही है।
