लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शाहाबाद बारां। (आदर्श भार्गव) बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह आज देवरी पहुचें देवरी में तालाब फूटने से हुए नुकसान व पीड़ित परिवारों से सासंद दुष्यंत सिंह ने मुलाकात की है। प्रशासन को पीड़ित परिवारो को नरेगा योजना में रोजगार देने की बात भी इस दौरान सासंद दुष्यंत सिंह ने कही है। साथ ही हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रशासन को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द मुआवजा पीड़ितों को दिया जाए।
