Home rajasthan कलेक्टर ने वृद्धजनों को सहायक उपकरण किए वितरित

कलेक्टर ने वृद्धजनों को सहायक उपकरण किए वितरित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुण्डावर में वृद्धजन उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

मुण्डावर। (नवीन जेवरिया) समाज कल्याण सप्ताह के तहत मुण्डावर में आयोजित शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला कलेक्टर एवं जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर द्वारा वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को द्वारा उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय व्यवस्था योजना के तहत ब्लॉक मुण्डावर में तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन कर सहायक उपकरणों के लिए वरिष्ठ जनों का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया के दौरान 86 वृद्धजनों को चिन्हित कर शिविर में 8 लाख राशि के 431 उपकरण वितरित किए गए।उन्होंने इस दौरान 10 वृद्धजनों को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की जारी नवीन स्वीकृतियां वितरित की।


समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि एक-एक वृद्धजन को उनकी पात्रता अनुसार सहायक उपकरण वितरित कराए। सहायक उपकरणों में वॉकिंग वॉकर,छड़ी, निबंध नेकबंद, व्हीलचेयर,कान की मशीन सेट,कुशन आदि वृद्धजनों को प्रदान किए।शिविर में उपस्थित वृद्धजनों ने सम्मान व उपकरण प्राप्त कर जिला कलेक्टर तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रधान सुनीता,मुण्डावर नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा सोनू भारद्वाज,विकास अधिकारी मुण्डावर सानू अग्रवाल,तहसीलदार मुण्डावर मदन सिंह सहित एलिम्को प्रतिनिधि ललित कुमार और उनकी टीम मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version