Home latest खींवसर एसएचओ और कांस्टेबल का समलैगिंक वीडियो वायरल, दोनों को किया निलंबित

खींवसर एसएचओ और कांस्टेबल का समलैगिंक वीडियो वायरल, दोनों को किया निलंबित

0

नागौर। खिंवसर थाने के एसएसओ और एक कांस्टेबेल का समलैंगिक वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस के आलाअधिकारियों ने दोनों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर कांस्टेबल एसएचओ को ब्लैकमेल कर रहा था। अब तक कांस्टेबल एसएचओ से ढाई लाख रुपये वसूल चुका था। परेशान होकर एसएचओ ने खींवसर थाने में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जैसे ही मामला नागौर एसपी राममूर्ति जोशी के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों को ही निलंबित कर दिया।

थानेदार और कांस्टेबल के बीच समलैंगिक संबंधों का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि ये वीडियो से ब्लैकमेल का खेल पिछले 8 महीने से चल रहा था। न्यूड और अश्लील वीडियो के बेस पर एसएचओ और कांस्टेबल वीडियो कॅाल कर करते थे चैट । चैट के दौरान ही कांस्टेबल ने एसएचओ का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। इस वीडियो की आड में कांस्टेबल ने एसएचओ से पैसे ठगना चालू कर दिया। पुलिस मुख्यालय तक जब दोनों के समलैंगिक होने का अश्लील वीडियो का मामला पहुंचा तो पुलिस महकमें की बहुत किरकिरी हुई। वीडियो को लेकर महकमें हो रही है बड़ी चर्चा। पुलिस करेगी पूरे मामले की जांच।

Previous articleझालाना से बच्चा लापता या अपहरण?
Next articleनव नियुक्त न्यायाधीश शिंदे ने की राज्यपाल से मुलाकात
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version