Home politics कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने जारी किया ब्लैक पेपर

कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने जारी किया ब्लैक पेपर

0

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, सह-संयोजक अशोक शेखावत ने कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया। चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का दबदबा रहेगा। कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गये, इनकी सरकार में प्रदेश के हालात जंगलराज जैसे बन गए है। हत्यारों और बलात्कारियों के हौसले बुलन्द हैं। उन्होंने बताया कि गहलोत सरकार नेे किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था जो अभी तक पूरा नही किया और ना ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। बिजली के बिलों में बढोतरी करने से आमजन परेशान है। राज्य सरकार केवल घोषणा करती है, धरातल पर काम नहीं करती।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version