अजमेर। ( नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में जिला कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी ने बिजली की अघोषित कटौती आम जन पर कहर ढा रही है। जबकि बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है। कानून व्यवस्था तार तार हो गई है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पहले 4 से 5 दिनों में पानी की सप्लाई होती थी। वर्तमान में इस भीषण गर्मी में 10 से 15 दिनों में पानी कहीं कहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही पानी के टैंकरों द्वारा की जा रही सप्लाई अनियमित हो रही है। टैंकरों की मॉनिटरिंग ठीक से नहीं हो पा रही है। आमजन की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ज्ञापन के जरिए भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन कर सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
