जयपुर । कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच आधी रात जब लोगों की अपने घर से रजाई से बाहर निकालने की इच्छा नहीं करती है, तब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर रेलवे स्टेशन स्थित सदर थाने का औचक निरीक्षण किया और कर्मचारियों से रोजनामचे की जानकारी ली। उनकी अटेंडेंस ली और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
यही नहीं मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी गए और उन्होंने वहां पर यात्रियों से बातचीत की। बाहर लगे रैन बसेरे में पहुंचे और सर्दी में गरीबों को कंबल भी बांटे । बसेरे में मौजूद सुरक्षा गार्ड को निर्देश दिए की सर्दी में किसी को परेशानी नहीं हो उसके पुक्ता इंतजाम किए जाएं। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए इसके निर्देश दिए। यह सब कुछ रात्रि 12:00 बजे बाद मुख्यमंत्री ने बगैर किसी अधिकारी या पुलिस अधिकारियों को बागपूर्व सूचना के किया ।
रात्रि लगभग 1:00 बजे अचानक सदर थाने में मुख्यमंत्री को देखकर थाने का स्टाफ भी चौंक गया। क्योंकि मुख्यमंत्री के आने से पहले कोई सुरक्षा और ट्रैफिक को अलर्ट नहीं किया गया था। न,हीं कोई रूट लाइन तय की गई थी ।मुख्यमंत्री बस अचानक अपने घर से कुछ चुनिंदा टीम के साथियों के साथ औचक निरीक्षण के लिए निकल पड़े। मुख्यमंत्री के इस तरह के एक्शन से दूसरे विभागों में भी डर पैदा होगा और लोगों को राहत मिलेगी
जिस तरह से रहता है कि रात में कोई नहीं होता है ,लेकिन जब इस तरह से मुख्यमंत्री की इस तरह से औचक निरीक्षण करने निकलेंगे ,तो फिर अधिकारियों में भी इस बात का डर बैठेगा और पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस तरह से रात में अचानक निरीक्षण करेंगे ,तो उसे लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री को आधी रात के बाद अपने बीच पाकर लोग भी खुश नजर आए और अधिकारी भी चौंक गए कि मुख्यमंत्री उनके बीच कभी भी आ सकते हैं ।सबसे खास बात रही कि मुख्यमंत्री ने यहां पर गरीबों को आधी रात में कंबल भी बांटे, कंबल पाकर लोग खुश हुए और मुख्यमंत्री को दुआएं देने लगे।
