Home latest एस.के .बैरवा बने बैरवा शिक्षा, प्रचार एवं सहायतार्थ समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

एस.के .बैरवा बने बैरवा शिक्षा, प्रचार एवं सहायतार्थ समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

0

जयपुर। बैरवा समाज के छात्रों के लिए जयपुर के जगतपुरा में निर्मित छात्रावास में बैरवा शिक्षा ,प्रचार एवं सहायता समिति के चुनाव में संस्था से जुड़े समस्त पदाधिकारियों ने समाज के भामाशाह शिक्षाविद, एस के बैरवा को ,बैरवा शिक्षा ,प्रचार एवं सहायता समिति जयपुर का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया है । इस दौरान अखिल भारतीय बैरवा महासभा के अध्यक्ष हरि नारायण बैरवा प्रदेश अध्यक्ष कजोड़मल बैरवा, पूर्व अध्यक्ष आरके अकोदिया ,पूर्व अध्यक्ष दीपचंद बैरवा, मोहन प्रकाश बैरवा, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । सभी ने एसके बैरवा की बैरवा समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी। सभी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं ।आपको बता दें बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायता समिति जयपुर बैरवा समाज के छात्रों के रहने के लिए छात्रावास संचालन का काम करती है और भविष्य में राजस्थान सरकार से बालिका छात्रावास के लिए जमीन देने की मांग भी करेगी। अध्यक्ष एसके बैरवा ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और छात्रावास को और अच्छा सुंदर सुदृढ़ बनाने की कोशिश करेंगे । जिससे छात्रों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें और जल्दी ही बालिका छात्रावास के लिए भी सरकार से जमीन आवंटन कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी समाज बंधुओं को भरोसा जताने पर आभार जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version