Home rajasthan एमआरएस राजकीय उ.मा. स्कूल में निपुण मेला आयोजित

एमआरएस राजकीय उ.मा. स्कूल में निपुण मेला आयोजित

0

— महात्मा गांधी-लालबहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर की मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों- शिक्षकों ने महात्मा गांधी– शास्त्रीजी के सिद्धांतों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।
उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर अहिंसात्मक मार्ग अपनाकर सदैव गरीब के हित में कार्य करने एवं देश सेवा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
वहीं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्राप्त करने की प्राथमिकता के क्रियान्वयन हेतु निपुण भारत मिशन के तहत निपुण मेले का आयोजन किया गया। इसमें शारीरिक विकास आधारित, मानसिक एवं बौद्धिक विकास आधारित गतिविधियां, सृजनात्मक विकास आधारित ,भाषाई विकास आधारित गतिविधियों एवं सामाजिक विकास आधारित गतिविधियों के अंतर्गत निशाना लगाना, म्यूजिकल चेयर, नींबू दौड़, लटकन जलेबी, बॉल डालो सिक्का निकालो, चित्रकला, कहानी व कविता सुनना आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यूसीईईओ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पीएम श्री राजकीय उच्च मा. विद्यालय के प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version