Home latest आकाशीय बिजली गिरने बुर्जूग और दो युवतियों की मौत

आकाशीय बिजली गिरने बुर्जूग और दो युवतियों की मौत

0

पीपलखूंट, प्रतापगढ़ । (महेश राव ) घंटाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महूवाल में प्रकृति ने कहर बरपाया। आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार में तीन जनों की मृत्यु हो गई।


थाना अधिकारी सोहन लाल मीणा ने बताया थाना क्षेत्र के महुवाल स्थित आतमना पाड़ा में कड़कती बिजली गिर गई जिससे मकनिया पिता हरजी उम्र 50 वर्ष, सेवा पिता भगवानिया उम्र 18, साहेली पिता प्रभु 16 की मौके पर मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई और तहसीलदार अपूर्व गौतम,थाना स्टाफ घंटाली मौके पर पहुंचे। शवो को मोर्चरी ले जाया जा रहा हे। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से चित्कार मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version