Home rajasthan अनंत चतुर्दशी पर निकाली शोभायात्रा, गणपति का किया विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर निकाली शोभायात्रा, गणपति का किया विसर्जन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत )।खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां नसीराबाद शहर में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश महोत्सव के दसवें दिन ढोल ढमाको एवं डीजे की धुन पर नाचते कूदते गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया आपको बता दे की शहर के गली मोहल्लो सहित चौराहों पर गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेश जी भगवान को पंडाल में विराजमान कर भक्तों ने बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर आज नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दि भक्तों ने बताया 10 दिन तक हम गणपति बप्पा को हमारे घरों में विराजमान करते हैं और उनकी विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हैं तत्पश्चात अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण भी देते हैं विसर्जन का जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर तालाब पहुंचा जहां गणेश जी के भक्तों ने बप्पा को मोदक लड्डुओं का भोग लगाते हुए आरती कर विसर्जन किया इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से विसर्जन स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो वहीं ईस बार बारिश अधिक होने के चलते तालाब लबालब होने के कारण विसर्जन स्थल पर तैराको को तैनात किया गया जिससे भक्तो को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो

Previous articleओम प्रकाश संभाग प्रभारी मनोनीत
Next articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version