शाहजहांपुर हाईवे पर वाणिज्यकर चेक पोस्ट के पास की घटना
नीमराना।( सुनील मेघवाल वरिष्ठ संवाददाता) शाहजहांपुर हाईवे पर वाणिज्य कर चेक पोस्ट के पास आज सुबह हरिद्वार से कावड़ ला रहे कावड़िया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।आसपास के लोगों के द्वारा कावड़िया को नीमराना के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया।शाहजहांपुर थाने के हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया कि हाईवे पर वाणिज्य कर चेक पोस्ट के समीप कावड़िया को अज्ञात वाहन ने टक्कर का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में कावड़िया सत्यवान जाट(37)पुत्र गोकुल चंद जाट निवासी कालबा तहसील नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कावड़िया के शव का शाहजहांपुर सीएचसी पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।परिजनों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है।
