Home latest जल जीवन मिशन में 90:10 के अनुपात में हो राशी आंवटित-...

जल जीवन मिशन में 90:10 के अनुपात में हो राशी आंवटित- मिश्र

0

राज्यपाल मिश्र ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

दक्षिण राजस्थान में जल संचयन का प्रभावी मास्टर प्लान बने

जल जीवन मिशन में सहायता का अनुपात बढ़ाने का आग्रह

नई दिल्ली। राज्यपाल  कलराज मिश्र ने दक्षिण राजस्थान में जल संग्रहण के लिए प्रभावी मास्टर प्लान बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत राजस्थान को 50ः50 के स्थान पर 90ः10 के अनुपात में सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। राज्यपाल गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 51 वें राज्यपाल सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों एवं उप राज्यपालों के समक्ष राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों की चर्चा करते हुए विस्तारपूर्वक बात रखी। राज्यपाल ने दक्षिण राजस्थान में जल संग्रहण की प्रभावी योजना बनाने, आदिवासियों को रोजगार से जोड़ने की बात कही। बांसवाड़ा, डूंगरपुर , उदयपुर एवं प्रतापगढ़  जिलों में 17 लाख हैक्टेयर जमीन बेसिन में आती है। जिससे बरसात का पानी बहकर चला जाता है। राजस्थान में जल जीवन मिशन में  90:10   में सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने खादय सुरक्षा  में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा। रेल परियोजना को पूरा करने की बात भी कही। 

Previous articleराजस्थान की सियासत पर दिल्ली में हलचल!
Next articleराज्यपाल मिश्र ने की पीएम मोदी से मुलाकात
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version