Home latest मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं-नीतीश कुमार

मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं-नीतीश कुमार

0

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि वह पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा मैं हाथ जोड़कर कहता हूं “मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं ” मेरा काम है सभी दलों को एक साथ लेकर चलना है I सभी दल एक साथ मिलकर काम करेंगे तो भाजपा को जरूर मात देंगे।

दरअसल जबसे नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई है तब से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की टक्कर में नीतीश कुमार पीएम पद का चेहरा हो सकते हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार ने आज स्पष्ट कर दिया कि वह पीएम पद का चेहरा नहीं है और ना ही दावेदार हैं। उनका काम सभी दलों को साथ लेकर सरकार चलना है I जब नीतीश कुमार से एक सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें ED, सीबीआई से डर नहीं लगता, तब उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई ED का दुरुपयोग बंद कर दे, तो जनता उसका बदला लेगी। सीएम ने इशारों इशारों में कह दिया कि सीबीआई के सवाल पर उनकी गठबंधन की सरकार पीछे नहीं जाने वाली है।

देश संविधान से चलता है

नीतीश कुमार ने कहा कि देश संविधान चलता भी चलता है संविधान के मुताबिक चलता है संविधान में प्रावधान है कि केंद्र को क्या करना है राज्य को क्या करना है।अलग-अलग राज्यों का क्या अधिकार है,सब निर्धारित है,इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी, वह भी तो खुद ही जवाब देना पड़ेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version