Home latest मोदी को बोली बच्ची आप लोकसभा टीवी में करते हो काम

मोदी को बोली बच्ची आप लोकसभा टीवी में करते हो काम

0

नई दिल्ली । कभी-कभी मासूम बच्चों के मुंह से ऐसी बातें निकल जाती है, जिनके बहुत बड़े मायने होते हैं। उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार के साथ बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले । इस दौरान उनकी 8 साल की बेटी भी उनके साथ में थी। आहना ने जैसे ही पीएम मोदी को देखा तो चौक गई और बोली आप नरेंद्र मोदी जी हो। इस पर पीएम मोदी ने पूछा क्या आप मुझे जानती हो मैं कौन हूं ? इस पर बच्ची बोली आप मोदी जी हो और आप लोकसभा टीवी में काम करते हैं । इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पीएम मोदी ने बच्ची को चॉकलेट भी दी और फोटो भी खींचवाया। बच्ची के इस जवाब ने बहुत से लोगों को यह सब सोचने पर मजबूर कर दिया की लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं।

टीवी पर ज्यादा दिखने से भी बनती है इमेज

बच्ची के जवाब पर भले ही सब हंसे हो खुद पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए हो, लेकिन जाहिर सी बात है मासूम बच्ची के इस जवाब ने सब को सोचने पर जरूर मजबूर कर दिया कि आप लोकसभा टीवी पर इतने दिखते हो जितने, दूसरे टीवी चैनलों पर एंकर। मासूम बच्ची को तो यही लगा कि जिस तरह दूसरे टीवी चैनलों पर एंकर नौकरी करते हैं, उसी तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री भी लोकसभा टीवी पर नौकरी करते होंगे । क्योंकि टीवी पर हमेशा वही नजर आते हैं, जब टीवी खोलो उन्हीं का कार्यक्रम नजर आता है। ऐसे में मासूम का जवाब कहीं न कहीं सही ही नजर आता है। लेकिन मोदी जी को जरूर सोचना पड़ेगा कि आपके बारे में बच्चों की छवी क्या बन रही है। यह तो सांसद महोदय की बेटी है जिनके घर में दिन-रात पीएम मोदी की बात होती होगी!

Previous articleहैवेल्स कंपनी में लगी भीषण आग
Next articleएंबुलेंस 104 ने प्रसूता को 2 दिन के नवजात के साथ बीच रास्ते में छोड़ा
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version