लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विकास और जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प, लालचंद बैरवा ने मतदाताओं से मांगा समर्थन
जयपुर। (कमलेश बैरवा) वाटिका नगर पालिका के वार्ड नंबर 5, बेल्ट नंबर 3 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी लालचंद बैरवा चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।
लालचंद बैरवा का कहना है कि वार्ड की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, सफाई, पेयजल, नालियों सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे।
जनता के बीच पहुंचकर मांग रहे समर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद बैरवा वार्ड के मतदाताओं से संपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और वार्ड के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
उन्होंने वार्ड नंबर 5, बेल्ट नंबर 3 के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें।
विकास के लिए वोट की अपील
लालचंद बैरवा ने मतदाताओं से अपील की कि वे वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें अपना वोट देकर विजयी बनाएं।
