Home crime ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश 

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

ट्रांसफार्मर तोड़कर कॉपर और ऑइल करते थे चोरी,

केलवा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन चोरी की वारदातें कबूली,

केलवा थाना अधिकारी लक्ष्मण बिश्नोई नें दी जानकारी,

गौतम शर्मा

राजसमंद। की केलवा थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। केलवा थानाधिकारी लक्ष्मण राम बिश्नोई ने बताया की क्षेत्र में हुई आधा दर्जन चोरी की वारदातों में तफ्तीश करते हुए तकनीकी सहायता से पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग रात के समय एकांत देखकर ट्रांसफार्मर तोड़कर उसमें से कॉपर और ऑइल चुराकर जमा करते थे। पुलिस इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाली गैंग की पतारसी करने में जुटी है। आपको बता दें राजसमंद के केलवा औद्योगिक क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर से पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें जारी है। जिसे लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने टीम गठित कर सकते निर्देश दिए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version