Home latest तूफानी बारिश और तेज हवाओं से पीसांगन क्षेत्र में बिजली तंत्र चरमराया

तूफानी बारिश और तेज हवाओं से पीसांगन क्षेत्र में बिजली तंत्र चरमराया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


पीसांगन, अजमेर (स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी) पीसांगन उपखंड क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम के दौरान आई तूफानी बारिश और तेज हवाओं ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

करीब 20 गांवों और 100 से अधिक ढाणियों में अंधेरा छा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में शिवपुरा, जैतगढ़, रतनगढ़, करनोंस, धुंवाड़िया, थोरिया, रामगढ़, दौलतपुरा सहित आसपास के कई गांव और ढाणियां शामिल हैं।

भड़ाना की ढाणी में 11 हजार केवी हाई टेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से करंट प्रवाहित हो गया, जिससे ढाणी के 20 से अधिक घरों में पंखे, टीवी, एलईडी, कूलर और एसी सहित लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।

इसके अलावा 132 केवी सब स्टेशन जोगिनाड़ा, गोविंदगढ़ और लेसवा को जोड़ने वाली 33 हजार केवी लाइन में भी फॉल्ट आने से पगारा, देवनगर, रामनगर, रिछमालिया, गोविंदगढ़, अमृतपुरा, जसवंतपुरा, अखेपुरा, रूपाहेली, समरथपुरा, लेसवा और रामपुरा नांद सहित कई गांवों की बिजली बाधित हो गई है।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता पंकज जांगिड, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार, जगवीर यादव, फीडर इंचार्ज राजेश जाटोलिया, जमील अहमद सहित पूरी टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत आ रही है।

अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य होने और बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी समय लग सकता है, और अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति अगले दिन तक ही सुचारू हो पाएगी।

Previous articleबंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत पर नागौर में जोरदार जश्न
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version