लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर। श्री त्रिनेत्र गणेश जी महाराज की पावन नगरी, होटल सिद्धि विनायक (रणथंबौर रोड) में मां कामाख्या ज्योतिष शोध संस्थान द्वारा पंचम अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म एवं ज्योतिष महासम्मेलन 14 दिसंबर, रविवार को आयोजित होगा।
यह आयोजन संस्थान अध्यक्ष पंडित ताराचंद शास्त्री की अगुवाई में किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक पंडित राज शर्मा के अनुसार इस ज्योतिष महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 500 विद्वान भाग लेंगे। सभी विद्वानों को उनके कार्य एवं योग्यता के अनुसार उपाधि, प्रशस्ति पत्र, शील्ड, मेडल, माला और दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
केवल वही विद्वान सम्मानित होंगे जो सनातन धर्म एवं प्राच्य ज्योतिष विधाओं में विशेष कार्य कर रहे हैं।
इस महासम्मेलन से एक दिन पूर्व 13 दिसंबर, शनिवार शाम को बाहर से पधारे विद्वान शहरवासियों के लिए निःशुल्क कुंडली विश्लेषण करेंगे, जिससे आमजन ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
पूरे कार्यक्रम में प्रवेश और सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क होंगी।
मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदेव जीडी वशिष्ठ, देवज्ञ अनिल वत्स, डॉ. नरोत्तम पुजारी (सालासर धाम), रामानुजाचार्य रामचंद्राचार्य जी महाराज, अवधेशाचार्य जी महाराज (गलता पीठ), सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, डॉ. आचार्य राजानंद शास्त्री, त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच सहित कई प्रबुद्ध गण शामिल होंगे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों का दुपट्टा, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत-सम्मान किया गया।