Home latest राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का शिखर संगम कार्यक्रम भीलवाड़ा में सम्पन्न

राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का शिखर संगम कार्यक्रम भीलवाड़ा में सम्पन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन का आधार है: राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़

शिखर संगम”: महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल

आत्मरक्षा कार्यशाला, सेवाश्रम विद्यालय के बच्चों हेतु भोजन की थाली वितरण योजना का हुआ शुभारंभ,

कन्यादान योजना, मेडिकल बैंक का विस्तार, शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना व विस्तार किया

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का बहुप्रतीक्षित और प्रेरणादायक कार्यक्रम “शिखर संगम” भीलवाड़ा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रदेश, जिला एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और नेतृत्व विकास के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों के मंचासीन होने, दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्ति एवं ऊर्जा से भर गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया एवं नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिनंदन कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय महामंत्री  ज्योति राठी (छत्तीसगढ़) ने अपने विचारों में कहा ’“जब तक आप ’सुनेंगे नहीं, बोल नहीं पाएंगे। जब तक आप पढ़ेंगे नहीं, लिख नहीं पाएंगे। ”उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें एकजुट होकर हर योजना को गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। उनके यह शब्द उपस्थित सभी महिलाओं के मन में प्रेरणा का संचार कर गए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ (कानपुर) ने अपने विचारों में कहा की “कुशल नेतृत्व ही सबसे बड़ा संगठन है। जब कार्यकर्ता साथ चलेंगे, तभी संगठन शिखर पर पहुँचेगा।” कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन का आधार है।

एक मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया की “इंजन के डिब्बे सबसे प्यारे होते हैं क्योंकि वे मंज़िल तक पहुँचाने की क्षमता रखते हैं, अपने डिब्बों को साथ लेकर चलते हैं और खुद आग सहते हुए दूसरों को आगे बढ़ाते हैं।” कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई दी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  किरण लड्डा (दिल्ली), निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष  आशा माहेश्वरी (कोटा), पश्चिमांचल उपाध्यक्ष  मधु बाहेती (कोटा) तथा पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा (भीलवाड़ा) की उपस्थिति ने। सभी ने संगठन की प्रगति और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपने अनुभव साझा किए।

इस आयोजन में यशोदा मंडोवरा द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह दिखाई। साथ ही कन्यादान योजना, मेडिकल बैंक का विस्तार, शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना, सेवाश्रम विद्यालय के बच्चों हेतु भोजन की थाली वितरण योजना का शुभारंभ व विस्तार भी किया गया। ये सभी योजनाएं माहेश्वरी समाज की सामाजिक प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण हैं। लगभग 200 महिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इस कार्यक्रम की सफल तैयारियों में प्रभारी मोना डाड और विनीता तोषनीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version