Home latest राजसमंद में 79वां स्वतंत्रता दिवस

राजसमंद में 79वां स्वतंत्रता दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 55 प्रतिभाएं सम्मानित

राजसमंद |
79वां स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह आज राजसमंद के महाराणा प्रताप उद्यान में भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी

समारोह में एसपी ममता गुप्ता, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

राज्यपाल का संदेश और सम्मान समारोह

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने महामहिम राज्यपाल का संदेश वाचन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की 55 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पत्रकार दिनेश श्रोत्रिय और ललित देवड़ा भी शामिल रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति का जोश

जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और देशभक्ति कविताएं शामिल थीं। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version