Home latest पूर्व सांसद बोहरा ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

पूर्व सांसद बोहरा ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र की आजाद नगर बस्ती में सांसद निधि की 20 लाख रुपए की राशि से संपन्न हुए सामुदायिक भवन के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। बोहरा ने  भवन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। रामचरण बोहरा ने अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र वासियों की मांग पर इस सामुदायिक भवन के नवनिर्माण के लिए अपने सांसद कोष से 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। बोहरा ने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों हेतु एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा।
इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा, राज नंदवाना, मंडल अध्यक्ष कपिल गुर्जर सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version