लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी विजयादशमी (02 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई और अहंकार का नाश किया था।
शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन उच्चतम नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का उदाहरण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए अपने भीतर की बुराइयों का त्याग करें और सदाचार की राह पर चलें।
