Home latest मोती डूंगरी गणेश मंदिर में ध्रुपद गायिकी भजन संध्या

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में ध्रुपद गायिकी भजन संध्या

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जयपुर। श्री मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर परिसर में शुक्रवार संध्याकाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका मधु भट्ट तैलंग ने ध्रुपद गायिकी शैली में भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या में उनके साथ कई शिष्य-शिष्याओं एवं सहगायकों ने भी ईश्वर आराधना के तहत अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की संगत ने पूरे माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया।

इस अवसर पर नन्ही गायिका काशी (किट्टू) ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में निशा, शिवांगी, आकाश, निर्मल, कविश, गौरी, मृत्युंजय, मानसी, वराह, तनुज, नितिन और डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने गायन में साथ दिया।

वाद्य संगत में अमरुद्दीन खान (सारंगी), प्रतिश रावत (पखावज) और डॉ. प्रतीक (हारमोनियम) ने विशेष योगदान दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version