Home latest मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिया बड़ी में 250 प्रतिभाओं का होगा सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

रिया बड़ी |

मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन आज सुबह 9 बजे रिया बड़ी स्थित समिति भवन में शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इस आयोजन में लगभग 250 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को भी मंच पर सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

शिक्षा और एकता पर रहेगा फोकस

समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना बताया गया है। आयोजकों ने कहा कि “शिक्षा से समाज का उत्थान” ही इस कार्यक्रम की मूल भावना है।

कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की भागीदारी रहेगी। इनमें यूनुस खान, रफीक खान, लक्ष्मण कलरू, नसीम अख्तर इंसाफ, अशरफ अली खिलजी, रामचंद्र जरोड़ा और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अलावा भामाशाह और समाजसेवी रफीक मोहम्मद मंसूरी सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह समारोह समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version