Home crime मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या ,आरोपी ने भी...

मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या ,आरोपी ने भी किया सुसाइड

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुनेश धाकरे की रिपोर्ट

किशोरी सुसाइड मामला, मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक ने भी जहर खाकर की आत्महत्या

मृतक की हरकतों से परेशान किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर की थी आत्महत्या

धौलपुर। कोतवाली थाना इलाके के पुराना शहर में मंगलवार को 15 साल की किशोरी ने असामाजिक तत्वों की गंदी हरकतों से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।मृतका के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा में नामजद मुख्य आरोपी युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

नाबालिक बच्ची से करते थे छेड़छाड़
पुराना शहर स्थित एक मोहल्ले में 15 साल की किशोरी को कुछ आवारा किस्म के लड़के गत लंबे समय से परेशान कर रहे थे। घर से आते जाते समय किशोरी को गलत हरकतें की जाती थी। आवारा किस्म के युवकों की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने मंगलवार को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

परिजनों ने कराया आरोपी पर मुकदमा दर्ज

इस घटना के बाद परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर किशोरी की डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी थी।

अश्लील हरकतों के आरोपी  ने की जहरीला पदार्थ आत्महत्या

मुकदमा में शामिल मुख्य आरोपी 21 साल के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने युवक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने जहरीली शराब पिलाकर युवक को मारा है।

कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई होरीलाल ने बताया संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दी है। घटनाक्रम की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version