Home latest महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

होनहार विद्यार्थी सुमन कड़वासरा का ‘मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना’ में हुआ चयन।

नागौर, पादूकलां।(राकेश) कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में होनहार छात्रा सुमन कड़वासरा ने विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन करते हुए सत्र-2022-23 की माध्यमिक परीक्षा में 95% अंक अर्जित किए।इस उपलब्धि पर छात्रा सुमन का राजस्थान सरकार की मेधावी विद्यार्थी टेबलेट वितरण योजना में चयन हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया तथा समस्त अध्यापकों ने सुमन को बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभ शुभकामनाएँ दी। इस दौरान छात्रा सुमन ने बताया कि माता- पिता की प्रेरणा व गुरुजनों के मार्गदर्शन के द्वारा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी इस विद्यालय से ऐसी मेधावी योजनाओं में विद्यार्थियों का चयन होता रहेगा। विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version