लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में माय एफएम के पाली, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, अलवर और सीकर के पांच नवीन स्टेशनों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से रेडियो को फिर से आम जनता के जीवन का अहम हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि रेडियो संचार और मनोरंजन का प्रमुख माध्यम है और नए एफएम स्टेशनों से प्रदेश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं सहित सभी वर्गों तक सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इन स्टेशनों के माध्यम से आमजन को देश-विदेश की नई जानकारी भी प्राप्त होगी। इस अवसर पर माय एफएम के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।