Home crime मारपीट कर सड़क पर फेंके गए युवक की मौत, दो आरोपित गिरफ्तार

मारपीट कर सड़क पर फेंके गए युवक की मौत, दो आरोपित गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर), स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी – पीसांगन थाना क्षेत्र के मेवाड़िया में गत 27-28 सितंबर की मध्यरात्रि को मारपीट कर सड़क पर फेंके गए युवक की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मृतक बाबूलाल गुर्जर को बख्तावरपुरा मार्ग पर अज्ञात लोगों ने घायल कर सड़क पर फेंक दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए संदिग्धों की पहचान की। मेवाड़िया निवासी 37 वर्षीय महेंद्र वाल्मीकि और 21 वर्षीय गोविंद वाल्मीकि को पूछताछ के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य तथ्यों का पता लगाएगी।

साथ ही, मामले में लिप्त विधि से संघर्षरत नाबालिग को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version