लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोसल (सीकर) — ओम प्रकाश सैनी
लोसल पुलिस ने ऑपरेशन गोपनीय के तहत कस्बे में मादक पदार्थों और नशे के सप्लायर नारायण शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा और स्मेक पीने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी सरदार मल ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन गोपनीय के तहत गोपनीय सूचना मिलने पर नारायण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कस्बे के नवयुवकों को मादक पदार्थ सप्लाई कर उन्हें नशे का आदी बना रहा था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर रही है। थाने के अनुसार नारायण शर्मा का परिवार कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वीडियो बनाने और झूठी शिकायत देने का प्रयास करता रहा, जिससे आरोपी स्वयं को बीमार और मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाकर कार्रवाई से बचता रहा।
थानाधिकारी ने बताया कि जल्द ही लोसल कस्बे में मादक पदार्थों और नशे के आदि युवकों तथा कारोबारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
