लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द। जिले के कुंवारीया क्षेत्र के आसपास के गांवो में सोमवार शाम के समय हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद आसमान में अचानक बादल आए और शाम को करीब 5 बजे हल्की बारिश हुई है ।लापस्या के शंभू लाल गायरी ने बताया कि गांव में हल्की बारिश हुई जिसे छतों से नालदे चलने लगे सड़को पर पानी बह गया तेज हवा के कारण बारिश आगे की ओर चल दी इसी के साथ खंडेल, फ़ियावड़ी,नाथूवास अर्जुनपुरा आदि आसपास गांव में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हुआ है बताया कि दिनभर की तेज गर्मी से ग्रामीणों के हाल बेहाल हो रहे थे शाम बारिश होने से राहत महसूस हुई सोमवार को गर्मी इतनी तेज थी कि घरों में बैठे ग्रामीण गबरा गए पंखे भी गर्म हवा देने लग गए लेकिन बारिश से ग्रामीणों को सकून मिल गया।
