Home latest कठूमर में संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, देशभक्ति नारों से गूंजा...

कठूमर में संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजयदशमी अवसर पर हुआ भव्य आयोजन, अलवर जिला प्रचारक रोहित रहे बौद्धिककर्ता

रिपोर्टर — संजीव बंसल, कठूमर (अलवर)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने और विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को उपखंड मुख्यालय कठूमर में पथ संचलन एवं बौद्धिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।


श्रीगणेश पंचायत समिति परिसर से हुआ पथ संचलन का आरंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अक्टूबर (रविवार) शाम 4 बजे पंचायत समिति परिसर से हुआ।
पथ संचलन अहिंसा सर्किल, गंगा मंदिर चौराहा, अंबेडकर पार्क, बाल्मीकि बस्ती, लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड बाईपास, जानूथरिया मोहल्ला, सोती मोहल्ला, झोपड़ी वाले सीतारामजी मंदिर, रामस्वरूप हलवाई चौक, मुख्य बाजार और गणेश मंदिर से होते हुए पुनः पंचायत समिति परिसर पर संपन्न हुआ।


बौद्धिक सत्र में अलवर जिला प्रचारक रोहित का पाथेय

पथ संचलन के उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में अलवर जिला प्रचारक रोहित ने पाथेय प्रदान किया।
उन्होंने संगठन की शताब्दी यात्रा और राष्ट्र सेवा में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।


पीले चावल से दिया गया आमंत्रण

कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को स्वयंसेवकों ने दुकान-दुकान जाकर पीले चावल वितरित कर आमजन को आमंत्रित किया। कस्बेभर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा।


स्वयंसेवक और गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर देवेंद्र जैन, पवन शर्मा, अशोक जैन (पत्रकार), अजय सोनी, मोहन चौधरी, देवू खंडेलवाल सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version