Home latest कश्मीर हो या हो गोवाहाटी — अपना देश अपनी माटी” के लिए...

कश्मीर हो या हो गोवाहाटी — अपना देश अपनी माटी” के लिए करें एकजुटता के साथ कार्य:— भजनलाल शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में नजर आया भारी उत्साह, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, खिलाई मिठाईयां

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा पदाधिकारीगण, सरकार के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंगाली मिठाई ‘संदेश’, मिष्टी दोई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झालमुडी खाई तथा कार्यकर्ताओं को खिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित असम और पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूरे हिंदुस्तान के राष्ट्रभक्त नागरिकों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। भाजपा सरकार अब पश्चिम बंगाल की जनता को सुशासन देगी। राठौड़ ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनकी टीम को भी पश्चिम बंगाल चुनाव में जनजागरण चलाने और भारी बहुमत के साथ कमल खिलाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से आमजन परेशान हो गया था। ममता बनर्जी ने बांग्लादेश से जुड़े क्षेत्रों में लगातार घुसपैठियों को देश में प्रवेश करवाया। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने जैसा आचरण वहां की जनता के साथ किया, उससे परेशान मतदाताओं ने ममता को हराकर कमल खिलाने का काम किया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के मंसूबों को नेस्तनाबूत करने का काम किया। अब देश में एक भी घुसपैठिया नहीं घुस पाएगा। ममता के गुंडे राष्ट्रभक्त लोगों के साथ मारपीट करते थे, जबरन उनके घरों में आग लगाने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अब बदलाव की बयार आई है। भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को लगातार एक के बाद एक पूरा कर रहे हैं। मुखर्जी के धारा 370 हटाने के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। अब पश्चिम बंगाल में सुशासन का सपना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उस नरेंद्र ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, और इस नरेंद्र ने इसे साकार करने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष पर साधुवाद दिया और उनके अथक मेहनत व परिश्रम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रण दिलाया कि “कश्मीर हो या हो गुवाहाटी — अपना देश, अपनी माटी” के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। राष्ट्र के लिए, प्रदेश के लिए और जनता के लिए हम कैसे कार्य कर सकते हैं, यही हमारा विजन होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने सदैव तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वहां ममता के राज में दुकानदार, व्यापारी और आमजन सभी परेशान थे। अब पश्चिम बंगाल में डबल इंजन सरकार विकास करेगी। सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विजन लेते हैं, उसे पूरा करते ही हैं।

उन्होंने राजस्थान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में विकास के लिए जो मांगा, उससे अधिक दिया। मोदी का सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है — विकास। मोदी की इसी नीति के चलते राजस्थान में 2028 के विधानसभा चुनावों में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अजीत मांडण, एकता अग्रवाल, सीताराम पोसवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल, हीरालाल नागर, मदन दिलावर, गौतम दक, केके विश्नोई, मंजू बाघमार, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, बाल मुकुंदाचार्य महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version