लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रितु मेहरा
केला भारत में सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। सस्ता, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक, हर जगह केले को एक “पावर फूड” माना गया है। आइए जानते हैं केले में कौन-कौन से पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं, इसके फायदे और किन लोगों को इससे बचना चाहिए।
–
केले में पाए जाने वाले प्रमुख विटामिन और पोषक तत्व
पोषक तत्व मात्रा (100 ग्राम केले में लगभग) लाभ
विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन) 0.4 mg मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है।
विटामिन C 8.7 mg इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
विटामिन A 64 IU आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद।
पोटैशियम 358 mg ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है।
मैग्नीशियम 27 mg मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
फाइबर 2.6 g पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
कार्बोहाइड्रेट 23 g शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
