लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सह प्रभारी रूत्विक मकवाना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायकगण एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
सेवा कार्यों से मनाया जन्मदिवस
इस अवसर पर प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गौसेवा, गरीबों को भोजन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।
हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा उत्साह
श्री डोटासरा के आह्वान पर 7800 से अधिक कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और घर-घर जाकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा—
-
वे एक शिक्षक और किसान परिवार से राजनीति में आए और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रधान से लेकर शिक्षा मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष तक कार्य का अवसर दिया।
-
पांच वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा कि “पार्टी संगठन की मजबूती ही मेरा ध्येय है।”
-
भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “मोदी सरकार केवल झूठे वादों और छल से चुनाव जीतती रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों ने जनता को त्रस्त कर दिया है।”
-
आरएसएस और भाजपा नेताओं पर स्थानांतरण में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भाजपा पर तीखे प्रहार
उन्होंने कहा कि—
-
भाजपा ने जनता को ठगा, न रोजगार दिया, न महंगाई कम की।
-
प्रदेश सरकार आरएसएस की पर्चियों पर चल रही है।
-
शिक्षा विभाग में हुए 5000 प्रिंसिपल स्थानांतरण भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।
जनता के बीच जाने का आह्वान
डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के सुख-दुःख में भागीदार बनें और भाजपा की नाकामियों को उजागर करें। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
खड़गे के स्वास्थ्य की चिंता
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।