Home latest गोविंददेव जी मंदिर में हुआ जयपुर शहर भाजपा का भव्य नंदोत्सव

गोविंददेव जी मंदिर में हुआ जयपुर शहर भाजपा का भव्य नंदोत्सव

0

गोविंद मय हुआ जयपुर शहर भाजपा का भव्य नंदोत्सव

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। जयपुर के आराध्यदेव गोविंददेव जी मंदिर का प्रांगण आज भक्ति और आनंद से सराबोर हो गया। जयपुर शहर भाजपा की ओर से आयोजित भव्य नंदोत्सव में भजनों की मधुर धुनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

“तीन बाण धारी तीनों बाण चलाओ ना…”, “मीठे रस से भरी राधा रानी लागे…”, “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…” जैसे अमृतमयी भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
देश के प्रसिद्ध भजन कलाकार छोटू सिंह रावणा और अमित नामा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

महिलाओं और पत्रकारों का सम्मान

नंदोत्सव में सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित रहीं।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सभी को बधाइयाँ और कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दी गईं।

फूलों की वर्षा और प्रसाद वितरण के साथ ही महिला पत्रकारों का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि

नंदोत्सव में अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख हैं –

विधि एवं क़ानून मंत्री  जोगाराम पटेल,हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा,रवि नैय्यर (आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी),चंद्रमोहन बँटवाडा (किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी), नरेश बंसल (सह प्रभारी, जयपुर शहर),कुसुम यादव (जयपुर हेरीटेज मेयर),सौम्या गुर्जर (जयपुर ग्रेटर मेयर),अपूर्वा सिंह (प्रदेश प्रवक्ता), जयश्री (प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा), सहित भाजपा शहर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भक्तिमय उत्सव

भजनों, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण के बीच भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version