Home crime दो दिन से लापता बालक का शव बावड़ी में मिला

दो दिन से लापता बालक का शव बावड़ी में मिला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धरियावद  से हितेश पालीवाल

धरियावद । उपखण्ड क्षेत्र के मूंगाणा कस्बे में 26 दिसंबर की शाम को धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हुए 10 वर्षीय बालक हर्ष जैन का शव शनिवार दोपहर को गांव की ही एक बावड़ी में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर्ष का शव उसके जन्मदिन के दिन बरामद होने से परिवार का दुख और गहरा हो गया। हर्ष जो कि कस्बे के सुशील जैन और अनामिका जैन का बेटा था। हर्ष के लापता होने की सूचना के बाद परिवार, स्थानीय लोग और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे लापता बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने सात टीमें गठित की थी। चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वायड को बुलाकर हर संभव प्रयास किया गया। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।फुटेज में हर्ष को आखिरी बार गुरुवार शाम 4:21 बजे दौड़ते हुए देखा गया। शनिवार को बावड़ी की तलाशी के दौरान हेड कांस्टेबल ईश्वरलाल मीणा ने देखा कि पानी की सतह पर काई जमी हुई थी। बावड़ी में गहराई से जांच करने पर हर्ष का शव बरामद हुआ शव मिलने की घटना पर कस्बे में शोक की लहर छा गई पुलिस मामले की जांच कर रही

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version