शिक्षा का भगवाकरण में ही भारत का प्रकटीकरण है:— डॉ सुधांशु त्रिवेदी

0
102
- Advertisement -

 

धर्म बदले बिना हज जाकर दिखाए राहुल गांधी, कुंभ में आए थे 60 लाख विदेशी किसी से नहीं पूछा धर्म

भाजपा मीडिया की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी एवं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया संबोधित

  1. लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
    जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में गुलामी की मानसिकता को स्वीकार करने एवं उसे पुष्पित—पल्लवित करने का काम हुआ, वहीं भाजपा की सरकारों में भारतीय विचार से प्रेरित ”स्व का तंत्र” स्थापित कर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया गया।   उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्थापना से लेकर प्रेरणा तक भारतीय होने वाली भाजपा के शासन को विदेशी समाचार पत्र संडे गार्जियन ने भी भारत का नियति से दूसरी बार साक्षात्कार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व ही है कि भारत आज अर्थव्यवस्था और स्टॉक एक्सेंज में चौथे नंबर पर है, आटोमोबाइल एवं एयरलाइंस में तीसरे नंबर पर है, मोबाइल निर्माण पर दूसरे नंबर पर है और डिजिटल पेमेंट के मामले में केवल पहले नंबर पर ही नहीं है, बल्कि दूनिया का 48 प्रतिशत पेमेंट जो अमेरिका तथा चीन को मिलाकर भी ज्यादा होता है।

1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली, 1977 में हम राजनीतिक रूप से आजाद हुए

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली, 1977 में हम राजनीतिक रूप से आजाद हुए, 1990 के दशक में हम सांस्कृतिक रूप से आजाद हुए और आज हम वैचारिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी लोगों ने पाठ्यक्रमों में इस तरह की विषय वस्तु शामिल करवाई, जिससे भारतीय होने पर ग्लानि और हिन्दू होने पर शर्म महसूस होती हो। क्या कारण है कि महाराणा प्रताप को हारा हुआ पढ़ाया जाता रहा, क्या महाराणा प्रताप युद्ध क्षेत्र में वीर गति को प्राप्त हो गए थे, क्या उन्हें बंदी बना लिया गया था, क्या उन्होंने टैक्स देना स्वीकार किया था, तो फिर कैसे महाराणा प्रताप की पराजय का इतिहास हमारी युवा पीढ़ी को पढ़ाया गया। राणा सांगा के बारे में लुटेरों के लिखें झूठ को इतिहास बनाकर क्यों पढ़ाया गया ? आज कांग्रेस के लोग शिक्षा के पाठ्यक्रम में परिवर्तन को लेकर सवाल उठा रहे है कि भगवाकरण हो रहा है, यह भगवाकरण नहीं, भारत का प्रकटीकरण है।

कांग्रेस वामपंथी ने लुटेरे चोरों को सम्मान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये वामपंथी मानसिकता ही है जिसने व्यापारियों को बेईमान कहा और लुटेरों को सम्मान दिया। इन विदेशी मानसिकता के इतिहासकारों ने आर्य से लेकर आलु, गोभी, मिर्च—टमाटर तक बाहर से आया बता दिया। उन्होंने देश में जो अच्छा था उसे बाहर से आया हुआ, जो बुरा था उसे हमारी मानसिकता करार दिया। बुराइयों के लिए हम ही जिम्मेदार हो गए, जब आक्रांताओं के अत्याचार प्रमाण सहित सामने रखे जाते है तो झूठ फैलाया जाता है कि आक्रांताओं को हमने ही बुलाया था। उन्होंने कहा कि बप्पा रावल तुर्की तक गए, हमें नहीं पढ़ाया गया, पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गजनी को 17 बार हराया, वह नहीं पढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि डिस्कवरी आफ इंडिया में गजनी की मथुरा यात्रा का जिक्र करते हुए नेहरू ने उसे कला प्रेमी बता दिया, वहीं महमूद गजनी के दरबारी इतिहासकार अल उतबी ने “तारीख-ए-यामिनी” नामक पुस्तक में लिखा है कि गजनी ने मथुरा की इमारतों एवं मंदिरों की भव्यता को देखकर कहा था कि ये इंसान की बनाई नहीं हो सकती, इसे देवताओं ने बनाया है, इसलिए इन्हें जमीदोज कर दिया जाए। क्यों देश से नेहरू ने यह सच छुपाया और आक्रांताओं का महिमा मंडन किया ? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेता हिन्दू धर्म पर असहिष्णुता के आरोप लगाते है, 2001 में जब महाकुंभ हुआ था, तब सोनिया गांधी ने कुंभ में स्नान किया था, केंद्र में अटल जी की सरकार थी, यूपी में राजनाथ सिंह जी मुख्यमंत्री थे किसी ने भी उन्हें नहीं रोका था। इस वर्ष महाकुंभ में 60 लाख विदेशी आए और स्नान किया। श्रद्धा से महाकुंभ को देखा, उनसे किसी ने नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है, पर राहुल गांधी जी एक बार बिना धर्म परिवर्तन किए हज यात्रा कर के दिखा दें? उनको सहिष्णुता और असहिष्णुता में अंतर पता चल जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि आज विश्व बैंक कहता है कि जी—7 देशों के मुकाबले भारत में आर्थिक असमानता कम है, 17 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए, देश के 84 करोड़ लोग इंटरनेट का, 104 करोड़ लोग स्मार्ट मोबाइल का उपयोग कर रहे है।  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जून माह में महंगाई दर 2.1 आई है, जो कि देश की विकास दर 6.5 की तुलना में एक तिहाई है।

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यशाला को संबोधित किया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए मीडिया की अहमियत बताई। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता, पैनेलिस्ट, मीडिया कार्यकारिणी सदस्य पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। हमारे शब्दों की बहुत बड़ी ताकत होती है। देश में भाजपा की तीन बार सरकार बनाने के पीछे भी हमारे जनता से जुड़े नेरेटिव का बहुत बड़ा रोल है। हम जैसा नेरेटिव जनता के बीच सेट करते है, वैसा ही वातावरण बन जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्र प्रथम, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा के साथ वैचारिक स्वतंत्रता भी प्रखर हुई है। राठौड़ ने कहा कि सरकार के काम और पार्टी की विचार धारा को ध्यान में रखते हुए अपना पक्ष प्रखरता के साथ रखना चाहिए। इसके साथ ही हमें सरकार एवं मीडिया के बीच संवाद सेतु का काम करना चाहिए।

भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक गहरी, सशक्त और स्पष्ट विचारधारा से प्रेरित संगठन है। हमारा संवाद भी केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि सतत अध्ययन, वैचारिक स्पष्टता और भावनात्मक जुड़ाव का परिणाम होना चाहिए। यही हमें दूसरों से अलग करता है और यही हमारी असली ताकत है। जिला मीडिया संयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट के रूप में हमारा हर शब्द, हर पोस्ट और हर सार्वजनिक वक्तव्य जनता की नजर में पार्टी की छवि बनाता है। वहीं प्रदेश मंत्री तथा मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रभारी पिंकेश पोरवाल मंच पर उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here