भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना तो अन्य पार्टियों में स्वयं को माना जाता है प्रथम

0
55
- Advertisement -

 

आपातकाल के बाद कांग्रेस के तानाशाही रवैये से देश की राजनीति में आई थी शून्यता :— मदन राठौड़

भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का राठौड़ ने किया आह्वान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को व्यापक रूप से मनाया जाएगा। प्रदेशभर में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिल करके राष्ट्र भक्त नागरिकों से भाजपा के साथ जुड़ने, पार्टी को समर्थन देने की अपील करेंगे। राठौड़ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक राष्ट्र भक्त नागरिक 6 अप्रैल को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराए, ताकि अराष्ट्रीय गतिविधियों में लिप्त लोगों को सही मार्ग पर लाया जा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्र को सशक्त बना सकती है, प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा कर सकती है और सर्वोंगिण विकास की भावना के साथ कार्य करती है। भाजपा ही सर्वे भवंतु सुखिने की भाजपा के साथ कार्य करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सोच नेशन फर्स्ट की है। राष्ट्र प्रथम की सोच वाली भाजपा में दल बाद में आता है, और स्वयं को अंत में माना जाता है। जबकि अन्य पार्टियों में पहले स्वयं की भावना के साथ ​कार्य किया जाता है। यह भाजपा और अन्य पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र चरित्र युक्त नागरिक है। भाजपा का कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना को साथ लेकर चलता है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की भावना को लेकर राजनीति में आया है, स्वार्थ पूर्ति के लिए नहीं आया। इस लिए अन्य राजनीतिक पार्टियों से भाजपा का कार्यकर्ता अलग है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा​ कि देश की आजादी के बाद ऐसा प्रतीत होने लगा कि कांग्रेस के भरोसे देश को छोड़ा नहीं जा सकता। कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर कार्यकरती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना की गई। लेकिन आपातकाल में नेताओं को जेल में बंद किया गया तो विचार के तानाशाही रवैये से देश में राजनीतिक शून्यता आने लगी थी। ऐसे में सभी ने मिलकर 1977 में जनता पार्टी का गठन किया और चुनाव लड़ा। वहीं इंदिरा गांधी को परास्त कर मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1980 में जनता पार्टी का विखंडन हो गया और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जो आज हमारा विरोधी है वो कल हमारा समर्थक बने, जो आज हमारा समर्थक है वो हमारा मतदाता बने और जो आज हमारा मतदाता है वो कल हमारा कार्यकर्ता बने। इसी सोच के साथ हम सब मिलकर कार्य कर रहे है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here