Home latest बेजुबान जीव दया कार्यक्रम

बेजुबान जीव दया कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने किया प्रेमवती मासा के रजत पुण्य महोत्सव पर जीव दया कार्यक्रम आयोजित

जीव दया कार्यक्रम परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल का रहा सहयोग

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) बेजुबान जीव दया कार्यक्रम जीवों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। हम सभी को भी अपने अपने अपने क्षेत्र में सेवा कर रही ऐसी सभी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मानव शरीर हमे मिला हैं जिसमें हमे बहुत से रॉल अदा करने हैं सेवा करने का एक कार्य भी भगवान ने हमे इन बेज़ुबानों के लिये दिया हुआ हैं जितना हम सभी से बन सके इसको करना चाहिये। ये विचार नगर निगम महापौर राकेश पाठक, महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ डॉ अरुण गौड़ ने राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा राजस्थान सिंहनी राष्ट्रज्योति परम गुरुणी मैया 1007 प्रेमवती मासा के रजत पुण्य महोत्सव पर आयोजित जीव दया कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की संरक्षक हेमंत कोठारी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल के सहयोग से आयोजित जीव दया कार्यक्रम में प्रेमवती मसा के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आध्यात्मिक मार्गों पर अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब व मार्गदर्शक महावीर गांधी ने बताया कि धर्म एवं संस्कार की जननी है गाय। गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। परिषद द्वारा प्रतिमाह जीव दया के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version