Home latest बड़ी चौपड़ पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया ध्वजारोहण

बड़ी चौपड़ पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया ध्वजारोहण

0

बड़ी चौपड़ पर भाजपा का पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया ध्वजारोहण

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ी चौपड़ पर आयोजित पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कई सालों से निभा रहे हैं परंपरा

सामान्यतः हर वर्ष मुख्यमंत्री इस अवसर पर ध्वजारोहण करते हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होने के कारण जयपुर में उपस्थित नहीं थे। ऐसे में उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की परंपरा को निभाया।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ सांसद मंजु शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश मंत्री अजीत मांडन, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, कैलाश वर्मा, रवि नैयर, चन्द्रमनोहर बटवाड़ा, मेयर सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव, राम चरण बोहरा, नरेश बंसल सहित अनेक प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version