लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर | रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक
जोधपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मुश्ताक़ ख़ान आज दोपहर करीब 1 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचे। उनके आगमन पर आयोजकों और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।
अभिनेता मुश्ताक़ ख़ान RP House Presents द्वारा आयोजित भव्य रियलिटी शो “India’s Talent King and Queens” के ग्रैंड फिनाले में जूरी सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए जोधपुर आए हैं। यह कार्यक्रम शहर में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रैंड फिनाले में देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनका मूल्यांकन बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक़ ख़ान सहित अन्य जूरी सदस्य करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
