लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल | (नवीन कुमावत) किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र के निकटवर्ती मंढा भीमसिंह कस्बे में आयुर्वेद विभाग जयपुर ‘ब’ के उपनिदेशक डॉ. पी.एल. मीणा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने पचकोडिया, भादवा, सिनोदिया एवं खीरवा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी औषधालयों पर स्टाफ उपस्थित मिला। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि उपनिदेशक ने औषधालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बहिरंग रोगियों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रोगियों को रक्त परीक्षण, योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में भी अवगत कराया।
रोगियों ने आयुर्वेद विभाग की चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। उपनिदेशक ने रोगी परीक्षण व्यवस्था, औषधि वितरण, रक्त परीक्षण प्रयोगशाला, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, हर्बल गार्डन, सुझाव पेटी एवं संकेतक बोर्ड आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें संतोषजनक पाया। साथ ही उन्होंने औषधालय प्रभारी एवं स्टाफ को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. महीप कुमार, डॉ. विजय कुमार शर्मा, कंपाउंडर दिनेश सेपट, कंपाउंडर सचिन कुमावत, योग प्रशिक्षक सायरमल यादव एवं योग प्रशिक्षिका पायल कुमावत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
