दिल्ली की शालीमार विधानसभा से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गईम। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही के 6 विधायकों को और मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई दिग्गज नेता ,कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
प्रवेश वर्मा सहित यह बने मंत्री
रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेने वाले विधायकों में से हैं प्रवेश वर्मा ,आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह।
