लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की युवा इकाई द्वारा 6 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की मुख्य इकाई के प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, युवा इकाई के अध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महामंत्री केदार गुप्ता उपस्थित रहे।
