लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर/डीग (हरिओम मीणा) राष्ट्रीय मीणा महासभा का 26 वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं डीग एवं भरतपुर का संयुक्त प्रतिभा सम्मान समारोह आज यूआईटी ऑडिटोरियम भरतपुर में संपन्न हुआ जिसमें करीब 200 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें 10वीं 12वीं के छात्राओं सहित समाज के विभिन्न प्रकार के क्षेत्र में उच्चतम उपलब्धि हासिल करने वालों का भी सम्मान किया।
जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन सचिव भूपेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालयोगी महंत रुपनाथ जी महाराज गोगामेड़ी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एड. शशी प्रकाश पवड़ी रहे बतौर विशिष्ट स्थिति रिटायर्ड आईएएस रघुवीर मीणा रिटायर्ड आईएएस कल्याण सहाय मीणा इंजी. गजसिंह सिंह मीणा, इग्नू के डायरेक्टर राम मूर्ति मीणा रहे। जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह ने बताया कि इस अवसर पर केबीसी में पचास लाख रुपए की विजेता नरेशी मीना, आइएएस रवि मीना रिछोली सहित करीब दो सौ प्रतिभाओँ का सम्मान किया गया। मुख्य सलाहकार प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महाराज महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष शंकर सिंह खोखर मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रामस्वरूप मीणा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह मीणा सहित उनकी टीम के करीब सौ लोगों ने भाग लिया राजस्थान के बीकानेर के मुख्य महासचिव भगवान सहाय मीणा चूरू जिला अध्यक्ष डॉ. मोहर सिंह मीणा, अजमेर जिला अध्यक्ष करतम सिंह मीणा कोटा धौलपुर दौसा ,जयपुर के जिला अध्यक्ष सहित समस्त अध्यक्ष अपने टीम सहित पधारे राष्ट्रीय मीणा महिला महासभा की संरक्षक का प्रभा देवी मीणा ने कार्यक्रम में बोलते हुए डीआईजी भंवरलाल राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूरी-पूरी प्रशंसा की। निहाल सिंह ने कहा कि इस अवसर पर म महासचिव हुकुमचंद मीणा , महासचिव प्रेम सिंह मीणा तहसीलदार , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एड. पी आर मीना राष्ट्रीय संस्कृति सचिव काजोडमल मीना, जयपुर जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा सहित भरतपुर एवम् डीग जिले की टीम के सदस्य डॉ करण सिंह मीना, जलसिंह मिलकपुर, वीरेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह राम अवतार रामफल निहाल सिंह,जितेंद्र सिंह, एड. जीत सिंह बनय सिंह मीणा धीरेन्द्र मीणा, प्रेम कुमार, भरतलाल, विशंभर मीना,मनीष मीणा दिलीप सिंह भगवान सिंह तहसीलदार प्रेम सिंह भगवान सिंह खेड़ा करौली हरकिशन चक्र मीणा, जगदीश , रामस्वरुप वकील, बाबूलाल सहित सैकड़ो टीम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य संरक्षक जगदीश बोराज ने समरोह के बारे में बोलते हुए कहा की प्रतिमाओं का सम्मान से ही समाज का सम्मान होता है और समाज ही राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी है अतः इस प्रकार के कार्यक्रम में आयोजित होने चाहिए। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव गज सिंह मीणा ने भारत सरकार और राजस्थान सरकार के लिए समस्त मीणा समुदाय का सामना करते हुए समस्याओं पर प्रस्ताव सदन पर रखें और उन्हें पारित कराया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा सन 2023_24 की ऑडिट रिपोर्ट सदन पर रखी और पारित कराया बहुत से वक्ताओं ने अधिवेशन को संबोधित किया मीणा समाज के मशहूर गायक धबले राम मीणा एवं हियांशि , कनिस्का मीणा सहित कई प्रतिभाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम में डीग जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ते ने सभी का आभार व्यक्त किया।, मंच का संचालन सीमा, प्रो अनीता, एड जीत सिंह ने किया।
