लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई ।इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों सहित सरकारी एवं निजी स्कूलों में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।विद्यालयों में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया ।मुख्य रूप से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय बालिका विधालय में किया गया । कार्यक्रम में बापू जी तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाकर उनको याद किया गया। माननीय लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। विधालय की बालिका द्वारा इस अवसर पर गांधी जी के जीवन संदर्भ के बारे में कविता पठन एवम भाषण द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी उनियारा शत्रुघ्न सिंह गुर्जर द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए गांधी की जीवन के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए जीवन में स्वच्छता का महत्व बताया । सभी को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाते हुए अपने घर मोहल्ले और अपने कार्य स्थल पर सफाई रखने एवं सभी को प्रेरित करने का आह्वान किया। स्वच्छता की निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगो को उपखण्ड अधिकारी जी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। बाद में स्वच्छता रैली आयोजित की गई जो विधालय से सदर बाजार होते हुए कतला गेट तक निकली गई जिसको उपखण्ड अधिकारी जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनियारा के चिकित्सक द्वारा विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में बताया एवं अपने आप पास स्वच्छता रखने के फायदे बताए गए।इस अवसर पर तहसीलदार उनियारा कैलाश मीना, अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र मीना प्रधानाचार्य जगदीश मीना आदि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
