Home latest महात्मा गांधी- शास्त्री जयंती पर नगरपालिका में हुआ सम्मान समारोह

महात्मा गांधी- शास्त्री जयंती पर नगरपालिका में हुआ सम्मान समारोह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— उत्कृष्ट सफाईकर्मी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं का किया सम्मान

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत )। महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस के तहत ’’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें उत्कृष्ठ सफाईकर्मी, सफाई मित्र एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, अधिशाषी अधिकारी मनीष पारीक, पार्षद महेंद्र सुल्तानिया, श्रवण धायल, शंकर सोनी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गोविंद सिंह ने सागर चौधरी का शहर के स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मान किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में उत्कर्ष कार्य करने वाले सफ़ाई मित्रो में हंसा देवी, सुरेश कुमावत, दीपक, सिकंदर ,सोनू, अर्जुन यादव एवं उत्कृष्ट जमादार में हंसराज का सम्मान किया गया। स्वच्छता चित्रकला एवं स्वच्छता क्विज प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुस्कान बानो, मयंक चौधरी, अनुराग डोगीवाल, पायल वर्मा ,मोनिका कुमावत, तस्लीम बानो एवं सिद्धि विनायक इंटरनेशनल एकेडमी की साक्षी राड, सोनम कुमावत, गुंजन कुमावत, दिव्या शेखावत, माही कुमावत, लक्षिता कुमावत का फूलों की माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version